विज़न, मिशन व बुनियादी मूल्य

विज़न, मिशन व बुनियादी मूल्य

विज़न

समकालीन प्रौद्योगिकियों और बीआरबीएनएमपीएल की मानव क्षमता का लाभ उठाते हुए, आत्मनिर्भर भारत मिशन को केंद्र में रखकर, करेंसी नोटों एवं प्रतिभूति उत्पादों के अभिकल्पन, निर्माण और सेवाओं की आपूर्ति में  वैश्विक स्तर पर एक भरोसेमंद प्रणेता बनकर उभरना ।

मिशन

बीआरबीएनएमपीएल करेंसी नोटों एवं प्रतिभूति उत्पादों के अभिकल्पन, उत्पादन और सेवाओं की आपूर्ति द्वारा मुद्रा प्रबंधन पारिस्थितिकी तंत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दुनिया के केंद्रीय बैंकों और मौद्रिक प्राधिकरणों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारतीय और वैश्विक बाजारों में कार्य करेगा। बीआरबीएनएमपीएल सभी हितधारकों की संतुष्टि के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करने में अर्थव्यवस्था, दक्षता, गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता को अत्यधिक करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। संगठन निम्नानुसार अपने मिशन को प्राप्त करेगा:

  • केंद्रीय बैंक के अधिदेश के अनुसार जनता में विश्वास जगाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले करेंसी नोटों का अभिकल्पन और उत्पादन सुनिश्चित करना;
  • अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करना;
  • लोगों और नवोन्मेषी प्रक्रिया प्रबंधन में विश्व स्तरीय पद्धतियों को अपनाना;
  • उत्पाद सुरक्षा और गोपनीयता के लिए अत्यधिक विश्वसनीय प्रणालियों को तैनात करना;
  • संभव एकीकरण रणनीतियों का उपयोग करके स्थानीय विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करना; तथा
  • समाज और पर्यावरण की देखरेख करना।

बुनियादी मूल्य

  • नैतिकता: खुलेपन, विश्वास और जवाबदेही के माध्यम से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, वफादारी और विश्वसनीयता के उच्चतम मानक पर बल देना और उसको बनाए रखना।
  • मानवीय संभावनाएं: मानवीय क्षमता के प्रकटीकरण के लिए विश्वसनीय, उत्तरदायी, खुले विचारों वाले, विनम्र, सहभागी, सहयोगी, और परिणामोन्मुख नेतृत्व प्रदान करना।
  • व्यावसायिक उत्कृष्टता: सभी हितधारकों की अपेक्षाओं को सराहते हुए और उस पर खरे उतरने के लिए जिम्मेदार, नवोन्मेषी और कुशल होना।
  • स्वस्थ्य और प्रसन्नता : कार्यस्थल और उसके बाहर एक विविध, आनंदमय और समावेशी माहौल विकसित करना ।
  • पर्यावरण और सुस्थिरता: सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार होना।